शिमला – जयराम सरकार में होने वाले कैबिनेट विस्तार से पहले विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला कुछ धीमी दिखाई दी। काफी अरसे बाद सोमवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय पहुंचे रमेश धवाला ने साफ कहा कि मुझे मंत्री बनाए तो ठीक, न बनाए तब भी ठीक है। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान धवाला ने कहा कि फिलहाल मुझे प्रदेश सरकार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, यही ठीक है। उन्होंने कहा कि आज तक की राजनीति में एक रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। यदि कोई साबित कर दिखाए, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नजरोंं में मेरी योग्यता देखते हुए मंत्री पद देना या न देना, उनका फैसला होगा। धवाला ने कहा कि मैं समाज सेवा कर रहा हूं। पत्रबम मामले में रमेश धवाला ने कहा कि जिसने भी ऐसा किया होगा, वही भुगतेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें न तो पत्र मिला, न ही बम। गौरतलब है कि जयराम कैबिनेट में विस्तार में जिला कांगड़ा को भी मौका मिलना है, लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया कि आखिर कौन से विधायक को कैबिनेट में शामिल किया जाना है। इसे देखते हुए राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला भी भीतर खाते मंत्री पद की आस लगा बैठे हैं।
The post धीमी पड़ी धवाला की ज्वाला appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment