Wednesday, September 4, 2019

महिला का मर्डर

चंबा – चंबा की चंडी के मोहाल गांव में अज्ञात हत्यारे ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। मृतका की पहचान रत्तो पत्नी स्व. चमन वासी गांव मोहाल के तौर पर की गई है। महिला के सिर पर गहरे घाव पाए गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इसी बीच हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए मंगलवार को फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रत्तो घर में अकेली रहती थी। रत्तो का बेटा इन दिनों चंडीगढ़ अस्पताल में उपचाराधीन है। रोजमर्रा की भांति सोमवार सुबह भी गांव का एक व्यक्ति महिला के घर दूध लेने पहुंचा, तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। कुछ समय बाद वह एक बार फिर आया, लेकिन उसे फिर खाली हाथ लौटना पड़ा। संदेह होने पर उसने अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। देर शाम ग्रामीण एकत्रित होकर महिला के घर पहुंचे और घर में दाखिल होते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने पाया कि महिला मृत अवस्था में ज़मीन पर पड़ी हुई थी और महिला के सिर के इर्द-गिर्द काफी मात्रा में खून जमा हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव कब्जे में लिया। मंगलवार को एसपी ने भी घटनास्थल का दौरा कर जानकारी हासिल की। पुलिस ने आरंभिक जांच के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी डा. मोनिका भुटुंगरू ने बताया कि सदर पुलिस थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

The post महिला का मर्डर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%b0/

No comments:

Post a Comment