Monday, September 2, 2019

40 दिन में बदल गए राज्यपाल

नए गवर्नर अटल और मोदी सरकार में रह चुके हैं मंत्री

शिमला -राज्यपाल कलराज मिश्र को 40 दिन बाद ही बदल दिया गया। अब बंडारू दत्तात्रेय प्रदेश के नए राज्यपाल होंगे। हालांकि कलराज मिश्र इन दिनों लखनऊ दौरे पर हैं, लेकिन इस सप्ताह वे यहां से रिलीव होें और बंडारू दत्तात्रेय कार्यभार संभालने आएंगे, जबकि कलराज मिश्र राजस्थान के राज्यपाल होंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बंडारू दत्तात्रेय मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री रह चुके हैं। वह 72 वर्षीय हैं। पूर्व की अटल सरकार के समय भी केंद्रीय राज्य मंत्री के पद पर रह चुके हैं। ऐसे में अब उन्हें हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलराज मिश्र 40 दिनों तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले कलराज मिश्र मोदी सरकार में 2017 तक  सूक्ष्म, लघु और उद्यम मंत्री रहे। वह तीन बार राज्यसभा के भी सदस्य रह चुके हैं। उल्लेखनीय है कि 2014 के बाद 75 साल से अधिक आयु के कई वरिष्ठ नेता सक्रिय राजनीति से रिटायर हो गए थे। यही माना जा रहा था कि इसी आधार पर 2017 में कलराज मिश्र ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहने के अलावा वह तीन बार राज्यसभा सांसद और एक बार देवरिया से लोकसभा सदस्य भी रहे। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान कलराज मिश्र को हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का पांच साल का कार्यकाल सोमवार को पूरा होने पर कलराज को यह जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।

The post 40 दिन में बदल गए राज्यपाल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/40-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a4%8f-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2/

No comments:

Post a Comment