Thursday, September 5, 2019

सचिवालय को मिले 154 बाबू

विवाद के बाद नए लिपिकों की नियुक्तियों की अधिसूचना जारी, कर्मचारी संगठन ने उठाया था मामला

शिमला – बाहरी राज्यों के लोगों को हिमाचल में नौकरी देने के मामले में विवादों के बाद प्रदेश सचिवालय को 154 नए क्लर्क मिल गए हैं। इस संदर्भ में बुधवार को प्रदेश सरकार ने नियुक्तियों की अधिसूचना जारी भी कर दी। हालांकि यहां 155 पदों पर नियुक्ति होनी है, लेकिन एक उम्मीदवार के खिलाफ कोर्ट में केस चला हुआ है। इसे देखते हुए 154 की ही नियुक्ति हो पाई। ये सभी क्लर्क अनुबंध आधार पर होंगे। यानी तीन साल तक अनुबंध आधार पर सेवाएं देने के बाद ही रेगुलर हो सकेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश सचिवालय में 155 क्लर्क की भर्ती के लिए अप्रैल, 2018 में प्रक्रिया शुरू हुई थी। पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी हुआ था। उसे समय कांग्रेस सरकार ने आर एंड पी रूल में संशोधन कर बाहरी राज्यों के लोगों को भी नौकरी करने की अनुमति दी थी, जिस पर वर्तमान जयराम सरकार ने रोक लगा दी है। आने वाले समय में आर एंड पी रूल में बदलाव होगा। प्रदेश में अब तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए नए आर एंड पी रूल होंगे। प्रदेश सरकार ने गत आठ अगस्त की कैबिनेट में ऐसा निर्णय लिया था। नए आर एंड पी रूल के तहत तृतीय श्रेणी पदों के लिए हिमाचल प्रदेश में स्थित स्कूलों से मैट्रिक व जमा दो परीक्षाएं पास होना अनिवार्य बनाया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा 154 क्लर्क की नियुक्ति के लिए सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन ने मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी का आभार व्यक्त किया। संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि इस मसले को प्रमुखता से उजागर किया था और जल्द नियुक्ति बारे भी मुख्य सचिव से मांग भी की थी।

16 पद पर बाहरी राज्यों के लोग

प्रदेश सचिवालय में नियुक्त 154 लिपिकों में से लगभग 16 पदों पर बाहरी राज्यों के लोग हैं, जो यहां पर बाबू बन गए। इनमें त्रिपाठी नाथ त्रिपाठी भोजपुर बिहार, बिसवाजीत कुमार ओझा धनबाद झारखंड, सोहन लाल जिंद हरियाणा, प्रफुल कुमार हिल्सा बिहार, गौतम प्रसाद सुपौल बिहार, रोहताष चंडगढ़, रविंद्र कुमार लखीसारिया बिहार, पुरुषोत्तम कुमार शंभूगंज बिहार, गुलशन कुमार नालंदा बिहार, दिपांशु लोधी कालोनी दिल्ली, अक्षय दिल्ली, रवि नेगी दिल्ली, सुमित कुमार समसतिपुर बिहार, अजय कुमार जालंधर पंजाब, उर्मिला रानी चंडीगढ और अंकिता राज दिल्ली को सचिवालय में क्लर्क के पद पर नौकरी मिली है।

The post सचिवालय को मिले 154 बाबू appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87-154-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a5%82/

No comments:

Post a Comment