Show your support

Sunday, October 14, 2018

हमीरपुर के छात्रों की सर्वे रिपोर्ट बेस्ट

चंबा में आयोजित बाल विज्ञान मेले में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

हमीरपुर – राज्य स्तरीय बाल विज्ञान मेले में हमीरपुर के दो छात्रों के सर्वे रिपोर्ट का चयन राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हिमाचल की तरफ से सीनियर अर्बन वर्ग में कुमारी साक्षी व सीनियर वर्ग में अनमोल कटोच प्रतिनिधित्व करेंगे। हमीरपुर के आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया है। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक ने मेधावी छात्रों व अध्यापकों को इसके लिए बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय बाल विज्ञान मेला चंबा में नौ से 12 अक्तूबर तक आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में मैगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर की लघुनाटिका के निर्देशक अरुण चौहान को प्रदेश स्तर पर बेस्ट निर्देशक अवार्ड से नवाजा गया। सीनियर सेकेंडरी मैथ्स ओलंपियाड में सौभाग्य राज शर्मा ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। सीनियर वर्ग के मैथ्स ओलंपियाड में कुमारी शैवी ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एक्टिविटी कॉर्नर में आरती कालिया ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। सीनियर सेकेंडरी क्विज में श्रेया कटोच और अनुशी ने प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया है। सीनियर अर्बन वर्ग में अनामिका और नंदिनी ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया तथा सीनियर रूरल क्वीज में साक्षी कुमारी और प्राची ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया है। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में हमीरपुर का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में 11 जिलों के 590 छात्रों ने भाग लिया। लगभग 1000 से ज्यादा लोगों ने उनके मॉडलों को सराहा तथा सभी मॉडलों को सराहनीय अवार्ड से नवाजा गया। विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के सदस्य सचिव कुनाल  सत्यार्थी ने मंच पर हमीरपुर की लघु नाटिका की काफी प्रंशसा की। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबियाल को मुख्यतिथि उपस्पीकर हंस राज ने सम्मानित किया।

The post हमीरपुर के छात्रों की सर्वे रिपोर्ट बेस्ट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d/

No comments:

Post a Comment