17 अक्तूबर से फिर करवट बदलेगा मौसम, और बढ़ेगी ठंड
शिमला – हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर माह में ही ठंड ने दस्तक दे दी है। तापमान लुढ़कने से राज्य में सुबह व शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य में 17 अक्तूबर से मौसम फिर करवट बदलेगा। यह क्रम 19 अक्तूबर तक जारी रहेगा। विभाग ने इस दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। इससे राज्य में ठंड का प्रकोप और बढ़ने की उम्मीद है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम साफ बना रहा। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली रही। उधर, हर रोज ठंडी हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तामपान में ज्यादा परिवर्तन नहीं आया है। इसके बावजूद सुबह व शाम के समय ठंड कंपकंपा रही है। इस दौरान प्रदेश के केलांग का न्यूनतम तापमान अभी भी जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है। केलांग में न्यूनतम तापमान -0.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो देशभर में सबसे कम आंका गया है। इसके अलावा कल्पा में 3.0 और मनाली में 4.6 डिग्री चल रहा है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 16 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा, जबकि 17 से 19 अक्तूबर तक समूचे राज्य में मौसम खराब बना रहेगा।
कहां, कितना तापमान
राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 19.9, सुंदरनगर में 26.9, भुंतर में 26.8, कल्पा में 15.0, धर्मशाला में 23.4, ऊना में 31.4, नाहन में 26.8, केलांग में 12.4, सोलन में 24.0, कांगड़ा में 28.0, बिलासपुर में 30.6, हमीरपुर में 30.9, चंबा में 26.4 और डलहौजी में 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
The post अक्तूबर में ही कांपने लगा हिमाचल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be/
No comments:
Post a Comment