Friday, September 8, 2017

शिमला में गर्जन के साथ बारिश

शिमला — शिमला में गुरुवार को दोपहर बाद गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई। हालांकि शिमला सहित ऊपरी शिमला में दोपहर तक मौसम शुष्क रहा, मगर दोपहर बाद एकएक बादलों के घिरने के साथ बारिश शुरू हो गई। शिमला में शाम तक मौसम खराब बना रहा, जिससे तापमान में गिरावट आई है। शिमला में बीते 24 घंटों के दौरान भी मौसम ने कड़े तेवर दिखाए। बीते 24 घंटों के दौरान शिमला में 26.0 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा मशोबरा में 20.0, जुब्बल में 14.0 और रामपुर के सराहन में 13.0 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने शिमला में 13 सितंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग ने इस दौरान एक दो स्थानों पर बारिश की उम्मीदें जताई हैं।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट

शिमला में मौसम के कड़े तेवर के चलते तापमान में फिर से गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 14.9 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आंकी गई है।


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment