
उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी उद्योग श्रम कानूनों की सख्ती से अनुपालना करें, जिससे श्रमिकों का शोषण हो पाए। अग्निहोत्री बाथू के कॉमन फेसिलिटी सेंटर में अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर चीफगेस्ट बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 70 फीसदी हिमाचलियों को रोजगार मुहैया करवाने का सख्ती से पालन किया जाए। उद्योगपति कामगारों को न्यूनतम दिहाड़ी को भी लागू करें। 20 से ज्यादा कामगारों वाले उद्योग श्रमिकों को पीएफ सुविधा मुहैया करवाएं। साथ ही सभी उद्योग श्रमिकों को पहचान पत्र जारी करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के उद्योगों में महिला कामगार रात के समय में काम कर सकेंगी। इसके लिए महिला कामगारों और उद्योगपतियों की आपसी सहमति जरूरी होगी। साथ ही उद्योगपतियों को महिलाओं की सुरक्षा को भी सुनिश्चित बनाना होगा। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से महिला कामगारों को अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के कल्याण उत्थान के लिए बचनवद्ध है। सरकार ने अकुशल कामगारों की दिहाड़ी...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment