Tuesday, May 2, 2017

कुल्लू| मनालीकी ऊझी घाटी के गदेरनी गांव में देवता कार्तिक

कुल्लू| मनालीकी ऊझी घाटी के गदेरनी गांव में देवता कार्तिक स्वामी, शांडिल्य ऋषि और वीरनाथ के सम्मान में पंचमी मेला बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमे हिमाचल प्रदेश योजना बोर्ड के सदस्य प्रेम शर्मा ने बतौर मुख़्यतिथि शिरकत की। ग्राम पंचायत शलीण की प्रधान सदस्यों, महिला मंडल की प्रधान सदस्यों और लोगों द्वारा मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत शलीण की प्रधान मोनिका ठाकुर ने मुख्यातिथि को शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता का महिला मंडल द्वारा कुलल्वी नाटी पेश की। वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता के फाइनल में मनाली ने अलेउ की टीम को हराया। ग्राम पंचायत शलिण की प्रधान मोनिका, महिला मंडल की प्रधान कौरा देवी, ग्राम पंचायत शलिण के पूर्व प्रधान मेहर चंद अािद मौजूद थे। ऊझी घाटी बड़ी मेला धूमधाम से हुअा शुरू

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment