
ठियोग | ठियोगनगर के निकट जतैण गांव में रविवार को देवता चिखड़ेश्वर महाराज के खीण यज्ञ में सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। देवता अपनी पालकी में देववाद्यों के साथ दोपहरपूर्व यहां पधारे। उनके साथ बड़ी संख्या में कारदार कलैणे भी शामिल थे। इस मौके पर देवता की पूजा अर्चना की गई। देवता ने अपने गुर के जरिए लोगों की विभिन्न शंकाओं का समाधान किया और अपना आर्शीवाद प्रदान किया। बाद में देवभोज का आयोजन किया गया।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment