Monday, May 1, 2017

जैव विविधता पर दस राज्यों के लोग करेंगे मंथन

जैवविविधता के उपयोगिता को बनाए रखने के लिए शिमला में राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में दस राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें प्रदेश सहित गुजरात, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा, सिक्किम, तेलंगाना, ओडिसा और पश्चिम बंगाल के अधिकारी अपने विचार साझा करने शिमला रहेे हैं। राज्य जैव विविधता बोर्ड और ले जैव विविधता प्राधिकरण चेन्नई के तकनीकी सहयोग से इस कार्यशाला का आयोजन किया है। इस कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य इन राज्यों में जैव विविधता को लेकर अपनाए गए उपायों और लाभ को एक दूसरे के साथ सांझा करना है। वातावरण में तीव्र गति से होते नकारात्मक बदलाव के कारण बहुत से पेड़-पौधे और पशु-पक्षी विलुप्त हो चुके है जिससे जैव विविधता को बनाये रखने के स्तर में भी काफी गिरावट आई है। इसलिए यह और भी जरूरी हो जाता है की मानव के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए और अपने वातावरण की शुद्धता के लिए इन नकारात्मक बदलावों को काबू किया जाए। इस सम्मेलन में जैविक संसाधनों से संबंधित पेटेंट पर चर्चा की जाएगी और एबीएस से जुडे मुद्दों पर...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment