
शिमला | मुख्यमंत्रीके खिलाफ ईडी की कार्रवाई के बीच सियासी सरगर्मियां तेज हैं। दो दिवसीय चेन्नई दौरे पर गए सीएम बुधवार को वापिस हमीरपुर लौटेंगे। शाम पांच बजे वे हमीरपुर पहुंचेंगे। चुनावी दौरे के दौरान उप चुनाव भोरंज विस क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पक्ष में प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री और विधायक भी प्रचार में जुटे हुए हैं। 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री सांय 5.00 बजे हमीरपुर पहुंचेंगे। रात्रि ठहराव सर्किट हाउस हमीरपुर में रहेगा। 6 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे डीमी, 10.45 बजे चम्बोह, 11.45 बजे बधानी, दोपहर 12.45 बजे लुदर महादेव, दोपहर बाद 2.15 बजे भलवाणी, हनोह, 3.30 बजे करोथा, सांय 4.45 बजे लदरौर 6.00 बजे खरवार में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दिन रात्रि ठहराव सर्किट हाउस हमीरपुर में रहेगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 7 अप्रैल को सुबह 8.00 बजे खेरावीं, 9.30 बजे मेहल, 10.45 बजे डीरड, दोपहर 12.00 बजे बदेहड, दोपहर बाद 1.30 बजे बुकैहर, 2.45 बजे अमरोह में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार शाम चेन्नई दौरे से वापिस दिल्ली लौटे।...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment