Wednesday, April 12, 2017

कांग्रेस नेताओं की भाजपा को नसीहत ओछी राजनीति करने से बाज आएं

कांग्रेसने भाजपा को प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता फैलाने से बाज आने की सलाह दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश कर रही है। नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर सत्ता का फायदा उठाना चाहती है। इसलिए वह अपने राजनैतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बना रही है। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ एक ही मामले में तीन-तीन जांच एजेंसियों द्वारा जांच करवाना भाजपा की दोषपूर्ण मंशा को उजागर कर रहा है। मंत्रियों ने कहा कि सरकार ने भाजपा के तमाम हथकंडों के बावजूद प्रदेश में निर्णायक विकास किया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भाजपा के षड्यंत्र से कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है। पूरी पार्टी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ है और पार्टी एवं विधायक दल मजबूती से उनके साथ खड़े हैं। नेताओं ने भाजपा को चेताया है कि अगर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ गैर कानूनी कार्रवाई करने की कोई भी कोशिश हुई...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment