
शिमला| भाजपाकी प्रदेश कार्यसमिति की तीन दिवसीय बैठक शिमला में होगी। बैठक 25 से 27 अप्रैल तक होगी। सोमवार को दीपकमल में हुई जिला भाजपा की बैठक में जिला अध्यक्ष संजय सूद ने यह जानकारी दी। बैठक में करीब आठ सौ कार्यकर्ता भाग लेंगे। 25 को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। 26 को प्रदेश कार्य समिति,27 को प्रदेश परिषद की बैठक होगी। बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल सूद, शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री पुरषोतम गुलेरिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सिकंदर कुमार, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश चोजड़, पूर्व विधायक खुशीराम बालनाटाह, ईश्वर रोहाल, बीना ठाकुर, किरण बावा, जिला महामंत्री प्रमोद ठाकुर, विजय परमार, शिमला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रणदीप कंवर, शिमला मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप, मदन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी करण नंदा, शुभ महाजन, प्यार सिंह, रवि मेहता, जमील सिद्दकी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पारुल शर्मा, विशाल नैहरियां, मंडल महामंत्री छविंद्र पाल, बृजमोहन शर्मा, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment