Wednesday, April 12, 2017

डिपुओं में ~14 सस्ता सरसों का तेल, 17 लाख लोगों को फायदा

शिमला| प्रदेशमें सत्रह लाख राशनकार्ड धारकों को लिए राहत भरी खबर है। पीडीएस के तहत दिए जाने वाला सरसों का तेल लोगों को पहले से कम कीमत पर दिया जाएगा। तेल के दाम में 14 रुपए सस्ता मिलेगा। अब लोगों को 68 रुपए प्रति लीटर की दर से उपलब्ध करवाया जाएगा जो पहले 82 रुपए प्रति लीटर दिया जाता था। तेल के किए गए टेंडर में राज्य आपूर्ति निगम को इसके कम दाम प्राप्त हुए थे। राज्य आपूर्ति निगम ने कंपनी को तीन महीने के तेल के सप्लाई आर्डर जारी कर दिए है। यह आॅर्डर मार्च, अप्रैल और मई के लिए किए गए है। 3 महीने तक प्रदेश में राशनकार्ड धारकों को पहले से कम दाम पर तेल के दो पाउच उपलब्ध करवाए जाएगा। -शेषपेज 5 पर

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment