Wednesday, December 21, 2016

जवान साहस शौर्य के साथ किसी भी कुर्बानी को तत्पर रहते हैं : पठािनया

सशस्त्रसीमा बल का 53वां स्थापना दिवस शमशी स्थित प्रशिक्षण केंद्र एवं 67वीं वाहिनी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यकारी कमांडेंट अनिल पठानिया ने ध्वजारोहण किया अपने संबोधन में सशस्त्र सीमा बल के इतिहास उपलब्धियों से अवगत कराया। समारोह में उपस्थित प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों, जवानों और उनके परिजनों को संबोधित करते हुए पठानिया ने कहा कि देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में अर्द्धसैनिक बल बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। सशस्त्र सीमा बल के योगदान की चर्चा करते हुए कार्यकारी कमांडेंट ने कहा कि इसके अधिकारी जवान साहस शौर्य के साथ किसी भी कुर्बानी के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। प्रशिक्षण केंद्र एवं 67वीं वाहिनी शमशी ने इस वर्ष मणिकर्ण घाटी के दुर्गम क्षेत्र मलाणा और गराहन में भांग उन्मूलन अभियान के तहत जिला प्रशासन के साथ मिलकर लगभग 3600 एकड़ भूमि से भांग अफीम को नष्ट किया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के महानिदेशक ने एसएसबी की इस पहल की काफी प्रशंसा की है। पठानिया ने अधिकारियों जवानों को भविष्य में भी...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

No comments:

Post a Comment