Wednesday, December 21, 2016

क्रिसमस के रंग में रंगी राजधानी

newsशिमला —  मंगलवार को राजधानी शिमला क्रिसमस के रंग में रंगी नजर आई। पहली बार क्रिसमस के उपलक्ष्य में शहर में कैरोल मार्च का आयोजन किया गया। इस कैरोल मार्च में शिमला शहर के सभी गिरिजाघरों के पादरियों समेत ईसाई समुदाय के लोगों ने भाग लिया। मंगलवार दोपहर एक बजे यह मार्च शहर की कैथोलिक चर्च से डीसी आफिस होते हुए लोअर बाजार से नाज तक निकाला गया। इस मार्च की अगवाई सांता क्लाज ने की। ईसाई समुदाय ने पहली बार क्रिसमस के उपलक्ष्य पर इस तरह का मार्च शहर में आयोजित किया है। इससे पहले जहां अन्य धार्मिक उत्सवों चाहे वह जन्माष्टमी हो या फिर गुरु पर्व शहर में शोभायात्रा का आयोजन होता रहा है, लेकिन ईसाई समुदाय के लोगों ने पहली बार यह आयोजन शहर में कर अन्य लोगों को भी क्रिसमस जोड़ा है।  मंगलवार दोपहर एक बजे कैथोलिक चर्च में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा के आयोजन के बाद मार्च की शुरुआत चर्च से की गई। ढोल नगाड़ों की थाप पर यह मार्च सांता क्लाज की मस्ती के साथ आगे बढ़ा। मार्च में शामिल समुदाय के लोगों ने इस दौरान कैरोल गाकर प्रभु ईशु मसीह का गुणगान किया। हाथों में बैनर उठाकर प्रभु की शिक्षाओं और विचारों को सभी के समक्ष रखा गया। मस्ती में झूमते हुए समुदाय के लोगों ने सांता क्लाज की टोपियां पहन कर मार्च में भाग लिया। क्रिसमस के लिए तरह-तरह के आयोजन शिमला के गिरिजाघरों में किए जा रहे हैं। विशेष प्रार्थना सभाओं के साथ-साथ घरों में जाकर कैरल गाए जा रहे हैं। प्रभु का संदेश सभी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। शहर के मुख्य क्राइस्ट चर्च के साथ-साथ कैथोलिक चर्च में क्रिसमस के लिए सजाकर तैयार किया गया है। आगामी दिनों में चर्च  में प्रार्थना सभाओं के साथ-साथ कैरोल गाए जाएंगे। 24 दिसंबर को मिड नाइट सर्विस का आयोजन चर्च में होगा। इस दौरान विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन करने के साथ ही प्रभु के जन्म का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा।

कार्यक्रम 25 को

25 दिसंबर को क्रिसमस पर भी शहर के गिरिजाघरों को विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान चर्च में क्रिसमस का जश्न मनाया जाएगा।


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment