Wednesday, December 21, 2016

प्रदेश को महिला सुरक्षा के लिए मिले 250 करोड़ कहां गए: कश्यप

शिमला| भाजपाबेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं समिति की बैठक प्रदेश संयोजिका एवं पूर्व राज्यसभा सांसद विमला कश्यप की अध्यक्षता में शिमला में हुई। बैठक में समिति के सदस्य रूपा शर्मा, रितु सेठी, शुभ महाजन, आशा कश्यप, शीतल व्यास, सुनील ठाकुर तथा विवेक मेहन उपस्थित हुए। बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई अौर आने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। प्रदेश संयोजिका विमला कश्यप ने कहा कि आगामी समय में इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए जिला और मंडल स्तर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जाएंगे। विमला कश्यप ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए जो 250 करोड़ केंद्र सरकार से प्रदेश को मिले हैं प्रदेश सरकार बताए की वह पैसा कहां गया, मुख्यमंत्री को इसका जवाब जनता को देना चाहिए।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

No comments:

Post a Comment