मंडी : मंडी बचाओ संघर्ष मोर्चा ने जिला प्रशासन व अग्निशमन विभाग के सहयोग से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के प्रवेश द्वार व उसके आसपास सड़क किनारे एकत्रित कीचड़ साफ किया। मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मेंद्र सिंह ने कहा कि अस्पताल में रोजाना कई मरीज आते हैं। अस्पताल के मुख्य द्वार पर साथ बहते नाले से मलबा अस्पताल परिसर व सड़क तक फैल गया था। इसलिए रविवार को श्रमदान करके अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की गई। श्रमदान में मोर्चा सदस्य राजेंद्र शर्मा, भीम सेन शर्मा, गौरव, राजीव व मगत राम ने भी सहयोग दिया।
मोब
source: Jagran
Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/mandi-10562627.html
No comments:
Post a Comment