Friday, June 28, 2013

वीरभद्र ने सोनिया से उदार आर्थिक मदद का आग्रह किया

जागरण ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाधी से मुलाकात कर उन्हें राज्य की नवीनतम राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिति से अवगत करवाया। वीरभद्र सिंह ने राज्य में बाढ़ से हुई व्यापक जान-माल की क्षति का ब्योरा देकर केंद्र से उदार आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। सोनिया गाधी ने मुख्यमंत्री को राज्य की संकट की घड़ी में केंद्र सरकार से हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने राज्य सरकार के किए राहत कार्यो की प्रशसा की।


---------------



source: Jagran

Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/shimla-10517754.html


No comments:

Post a Comment