संवाद सहयोगी, मंडी : हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने मांगों को लागू न करने पर संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। हिमाचल ग्रामीण बैंक आफिसर्स आर्गेनाईजेशन तथा हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ ने मांगों के संबंध में 30 मई को प्रबंधन को नोट्सि दिया था, लेकिन इतना समय बीत जाने के पश्चात भी प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों को लागू करने में विफल रहा है। प्रबंधन ने कर्मचारी नेताओं को 28 जून को मुख्यालय में वार्ता के लिए बुलाया था, लेकिन वार्ता भी विफल रही।
हिमाचल ग्रामीण बैंक
source: Jagran
Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/mandi-10522036.html
No comments:
Post a Comment