जनता तक पहुंचाएं भाजपा की नीतियां


नाहन — भारतीय जनता पार्टी नाहन मंडल का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को जिला मुख्यालय नाहन स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक डा. राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं ने आह्वान किया कि वे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं, साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताआें को बताया कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता आम जनमानस को कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से भी अवगत करवाएं। डा. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के पांच माह के कार्यकाल में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। प्रदेश के कांग्रेसी नेता कर्मचारियों के तबादले करने में व्यस्त हैं और प्रदेश की जनता विकास को तरस रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार जिला सिरमौर से सौतेला व्यवहार कर रही है। आज हालात ये हो गए हैं कि समूचे जिला में पेयजल को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है और कांगे्रस सरकार ने गत एक महीने में जिला सिरमौर के सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के चार अधीक्षण अभियंताआें के तबादले किए हैं। वर्तमान में जिला सिरमौर में आईपीएच विभाग अधीक्षण अभियंता के बिना ही चल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जिला सिरमौर के लंबित पड़े विकास कार्यों को गति प्रदान नहीं की गई तो मजबूरन जिला के लोगों को सड़कों पर उतरकर संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस अवसर पर विक्रम कुमार, रेखा तोमर, लियाकत अली, देवेंद्र, ओपी सैणी, संजय, प्रीतमोहन, दीनदयाल वर्मा, प्रतिभा कौशिक, राकेश, रेखा तोमर व मोहिनी गुप्ता आदि उपस्थित थे।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/paonta-sahib-sirmaur-news/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-3/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews