Sunday, March 10, 2013

एनएच-20 होगा फोरलेन : सुधीर शर्मा

एनएच-20 होगा फोरलेन : सुधीर शर्मा भास्कर न्यूज. पालमपुर। पर्यटन उद्योग की रीढ़ की हडडी माने जाने वाले पठानकोट-मनाली एनएचव-20 को फोरलेन बनाया जाएगा। जिसके लिए केंद्रीय भू-तल मंत्रालय ने डीपीआर तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। यह उदगार शहरी विकास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने शनिवार को पालमपुर में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में व्यक्त किए। सुधीर ने कहा कि प्रदेश में मैटीरियल रोप-वे निर्मित किए जाएंगे, जिससे सड़क मार्गों पर यातायात दबाव कम होगा, वहीं स्थानीय लोगों को प्रदूषणमुक्त वातावरण मिलेगा। सुधीर ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए नई नगर नियोजन नीति लागू की जाएगी। विभाग के विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई इस नीति को आगामी बजट सत्र में सभा पटल पर चर्चा के लिए रखा जाएगा। शहरों के समुचित विकास पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। पूर्व भाजपा सरकार ने नगर नियोजन नीति पर ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते प्रदेश के सैकड़ों लोगों को अपने आशियाने बनाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। .. कुलदीप राणा..



via Bhaskar http://www.bhaskar.com/article/HIM-OTH-c-77-62696-NOR.html

No comments:

Post a Comment