जागरण ब्यूरो, शिमला : मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह से भेंट कर प्रदेश के अर्द्धसैनिक बलों (सीआरपीएफ, आइटीबीपी, एसएसबी) के सेवानिवृत्त जवानों को अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का आग्रह किया। प्रदेश में वर्तमान में यह सुविधा भूतपूर्व सैनिक को दी जा रही है। सिंह ने धर्माणी को आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर विचार किया जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने
via http://www.jagran.com/himachal-pradesh/shimla-10124564.html
No comments:
Post a Comment