Show your support

Saturday, November 18, 2023

जिला परिषद की साधारण बैठक 21 नवम्बर को

शिमला, 18 नवम्बर - जिला परिषद शिमला की साधारण बैठक 21 नवम्बर, 2023 को प्रातः 11 बजे बचत भवन उपायुक्त कार्यालय शिमला में आयोजित की जाएगी।
  जिला परिषद शिमला सचिव ने कहा कि इस बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की अभिपुष्टि और गत बैठक के लंबित विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही जिला की ग्राम पंचायतों की मनरेगा की शैल्फों को पारित करना तथा अन्य विषयों पर भी बैठक में विचार विमर्श किया जाना है।
  इस बैठक में समस्त जिला परिषद सदस्य एवं जिला भर से विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे।
-०-

No comments:

Post a Comment