ठियोग – प्रदेश मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा की अध्यक्षता में आयोजित इस रैली के माध्यम से भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून की सराहना की। नरेंद्र बरागटा ने कहा कि जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सभी संसद सदस्यों के सहयोग से यह बिल लोकसभा और राज्यसभा से पास करवाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता देश की जनता की आंखों में धुल झोंक कर कानून के खिलाफ भड़का रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून से किसी की भी नागरिकता नहीं जाएगी, बल्कि इस कानून से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यक जो प्रताडि़त हो रहे हैं, उन्हें भारत की नागरिकता दी जाएगी। नरेंद्र बरागटा ने कांग्रेस के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता इस नागरिकता संशोधन कानून को अच्छी तरह पढ़े और फिर बताए कि इस कानून में कौन से पेज में लिखा है। इस कानून से देश में रहने वाले अल्पसंख्यकों की नागरिकता खत्म हो जाएगी। कांग्रेस और अन्य विरोधी राजनीतिक दलों के नेता लोगों की भावनाओं को भड़का कर सरकारी सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा ने कहा कि इस नागरिकता संशोधन कानून को देश में लागू करवाने के लिए देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। इस रैली में जुब्बल कोटखाई मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में शिमला संसदीय क्षेत्र के विस्तारक सुरेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोपाल जबेइक, जिला परिषद सदस्य चेतराम आजाद, यशबीर जस्टा, रविन्द्र चौहान, राकेश डोगरा, उमेश शर्मा, इंद्र चौहान, अशोक जस्टा, राजीव मेहता, यश शर्मा, मोतीलाल, अशोक चौहान, मोहंद्र नेकटा, देव श्याम, गुम्मा पंचायत प्रधान तारा चौहान, पूर्व प्रधान सुनील चौहान, विजय कपरेट, राकेश शर्मा,अंकुश चौहान, सुशील कदशोली, गीता राम, दलीप जस्टा, बखोल पंचायत प्रधान अनंत राम, राकेश धानटा, रितेश चौहान, विकास कालटा, रुबजा नेपटा, अनिता खलासटा, रजनी चौहान, बीडीसी सदस्य इंदु दिवान,महिला मंडल जनोल शामिल रहे।
The post जुब्बल के गुम्मा में भाजपा ने रैली निकाली appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Post a Comment