Friday, September 6, 2019

सेब सीजन में सरकार की अव्यवस्था से कांग्रेस दुखी

शिमला— प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सेब सीजन के दौरान सरकार की अव्यवस्था पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि इस बार बागबानों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। सेब ढुलाई को लेकर आ रही समस्या से बागबानों के साथ साथ आम लोग भी परेशान हैं। बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था से सभी को दिक्कत हो रही, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। भारी मात्रा में सेब सड़ने के कगार पर है। राठौर ने सरकार से मांग की है कि एपीएमसी में बागबानों से जो कलेक्शन की जा रही है, उस धन का कुछ भाग उस क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर खर्च किया जाए।

The post सेब सीजन में सरकार की अव्यवस्था से कांग्रेस दुखी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%ac-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af/

No comments:

Post a Comment