कहा, सभी को साथ लेकर चलें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
शिमला – लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार के बाद माना जा रहा था कि कुछ बदलाव होगा परंतु परिस्थितियां ऐसी नहीं लग रही हैं। हालांकि कुलदीप राठौर ने गुटबाजी दूर कर सभी को साथ लेकर चलने का दावा किया है कि लेकिन इसमें वह ज्यादा कामयाब नजर नहीं आ रहे। पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू पर यह आरोप लगते थे कि उनकी वीरभद्र सिंह गुट के साथ नहीं बनती है और वह अलग चल रहे हैं, लेकिन अब खुद सुक्खू ही यह आरोप लगाने लगे हैं कि उनको साथ लेकर नहीं चल रहे। सुक्खू ने आरोप लगाया है कि वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर एक गुट विशेष को साथ लेकर चल रहे हैं। उन्हें ऐसे मौकों पर जब पार्टी की हालत ठीक नहीं है, तो सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। वैसे भी अध्यक्ष का धर्म है कि वह सभी को साथ लेकर चलते हैं परंतु इस समय ऐसा नहीं हो रहा है, जो कि पार्टी के लिए सही नहीं है। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सुक्खू ने कहा कि राठौर गुट विशेष का सहारा लेकर चल रहे हैं, जबकि पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें सभी को साथ लेना चाहिए। उनकी इस बात से साफ हो गया है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है। यहां संगठन का नए सिरे से गठन करने की प्रक्रिया चल रही है और राठौर अपनी नई टीम तैयार करने में जुटे हैं। उनका कहना है कि सिफारिश पर किसी को पद नहीं देंगे, बल्कि काबिलियत पर ही ओहदा मिलेगा। ऐसे लोगों को चुना जाएगा, जो संगठन को आगे चलाएंगे न कि संगठन में गुटबाजी को बढ़ाएंगे।
The post सुक्खू की राठौर को दोटूक appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%96%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a0%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%95/
No comments:
Post a Comment