शिमला – हिमाचल में मानसून ने जमकर कहर बरपाया है। बारिश से नुकसान की बात करें तो सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। बारिश से लोक निर्माण विभाग को करोड़ों की चपत लगाई है। राज्य में अभी भी 50 के करीब सड़कें यातायात के लिए बंद पड़ी हुई हैं। राज्य आपदा प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के तहत लोक निर्माण विभाग को बारिश से अब तक 587 करोड़ की चपत लग चुकी है। वहीं, जिला शिमला में 11195.93 लाख के नुकसान का आकलन लगाया गया है। इसके अलावा विभाग को कांगडा में 8489.37 लाख का नुकसान पहुुंचा है। राज्य के हमीरपुर, चंबा में भी बारिश ने गहरे जख्म दिए हैैं। हमीरपुर में जहां बारिश से पीडब्ल्यूडी को 6325.26 लाख, तो चंबा में 6208.52 लाख का नुकसान हुआ है।
जिला नुकसान लाखों में
बिलासपुर 3665.00
चंबा 6208.52
हमीरपुर 6325.26
कांगड़ा 8489.37
किन्नौर 1196.00
कुल्लू 1196.45
लाहुल 0
मंडी 9863.08
शिमला 11195.93
सिरमौर 3240.09
सोलन 3848.21
ऊना 3506.74
कुल 58735.37
The post पीडब्ल्यूडी के 587 करोड़ बहाए appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-587-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a4%be/
No comments:
Post a Comment