हमीरपुर -129 टीजीटी पूर्व सैनिकों को उनकी शिक्षा विभाग में नियुक्ति से वरिष्ठता प्रदान करने की बजाय, उन्हें उनकी सेना में भर्ती के समय से वरिष्ठता प्रदान कर न्यायपालिका के आदेशों की आवमानना की गई है। इस पर शिक्षक संघों में रोष है। इस बारे बाल स्कूल हमीरपुर में शुक्रवार को विभिन्न शिक्षक संघों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें कई अहम बातों पर चर्चा की गई। हिमाचल प्रदेश टीजीटी परिसंघ, प्रवक्ता संघ एवं प्राइमरी अध्यापक संघ की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक मुख्याध्यापक, प्रधानाचार्य संघ तथा टीजीटी परिसंघ के प्रदेशाध्यक्ष विजय गौत्तम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार भूतपूर्व सैनिकों में से अधिकतर को दसवीं पास होने की तिथि से प्रशिक्षित स्नातक मानकर वित्तीय लाभ प्रदान कर रही है। 85 फीसदी अध्यापकों ने इन नीतियों को छात्रहित विरोधी करार देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को गिरने के लिए दोषी बताया है। मनोज परिहार, सुरेश कौशल, यशवीर जंबाल, रजनीश रांगड़ा, संजीव चोपड़ा, गौतम सिंह, रविदास शर्मा आदि संघों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
The post पूर्व सैनिकों को सेना के समय से वरिष्ठता देने पर रोष appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8/
No comments:
Post a Comment