शाहपुर – जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के साथ लगते गांव रैत की सृष्टि शर्मा पुत्री सुशील शर्मा ने बीएएमएस में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। सृष्टि शर्मा ने 1100 में से 805 अंक हासिल कर सृष्टि ने यह मुकाम हासिल किया है। सृष्टि शर्मा की इस कामयाबी से न सिर्फ उनके गांव, बल्कि जिला कांगड़ा का भी नाम रोशन हुआ है। बता दें कि सृष्टि के पिता व्यवसायी व माता सुकेश शर्मा हाउसवाइफ हैं। सृष्टि शर्मा ने जमा दो की पढ़ाई आधुनिक पब्लिक स्कूल धर्मशाला से की है। सृष्टि शर्मा ने कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। सृष्टि अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को देती हैं।
The post बीएएमएस में शाहपुर की सृष्टि प्रदेश में फर्स्ट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%83%e0%a4%b7/
No comments:
Post a Comment