Thursday, August 1, 2019

पांवटा साहिब में अवैध खनन पर 83 हजार जुर्माना वसूला

पांवटा साहिब – पांवटा के भूपपुर में यमुना के किनारे रिजर्व वन भूमि में रेत-बजरी का खनन कर रहे माफिया पर वन विभाग की टीम ने शिकंजा कसा है। टीम ने कार्रवाई के दौरान पांच ट्रैक्टरों को अवैध तौर पर खनन सामग्री ले जाते हुए धर दबोचा और उनसे लगभग 83 हजार रुपए जुर्माना वसूला। डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया कि रिजर्व वन भूमि से अवैध रूप से रेत ले जा रहे पांच ट्रैक्टरों को वन विभाग की टीम ने दबोचा, जिनसे करीब 83 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। अवैध खनन के खिलाफ विभाग की र्कारवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि खनन माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

The post पांवटा साहिब में अवैध खनन पर 83 हजार जुर्माना वसूला appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%a8/

No comments:

Post a Comment