Thursday, October 25, 2018

अफसरों को डरा रही सरकार

ऊना— प्रदेश सरकार अपनी साख को बचाने के लिए अब सरकारी अधिकारियों को सस्पेंड करने पर उतारू हो गई है। मंत्री के अधिकारी के लताड़ने के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसके चलते अधिकारियों को सस्पेंड किया जा रहा है। यह बात नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने बुधवार को जारी बयान में कहीं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रताड़ना केवल मात्र मंत्रियों को खुश करने के लिए नहीं होनी चाहिए। इससे अधिकारियों का मनोबल गिरेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर कार्रवाई कर महज खौफ खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है।  मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पहले कर्मचारियों के हजारों की संख्या में तबादले किए गए। फिर अधिकारियों को बदला गया। अभी भी 9 माह होने के बाद सरकारी अधिकारियों पर भरोसा नही रहा है। यही कारण है कि जनमंच में सरकार के मंत्री अधिकारियों को खुलेआम लताड़ लगाकर अपमानित कर रहे है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को प्रदेश में विकास के लिए सत्ता सौंपी है, न कि तानाशाह बनने के लिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विफलता के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।  उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध इसी प्रकार का तानाशाही रवैया जयराम सरकार ने जारी रखा, तो कांग्रेस ठोंक बजाकर जवाब देगी। उन्होंने कहा कि   शिमला का नाम बदलने को लेकर क्यों हो हल्ला किया जा रहा है।

The post अफसरों को डरा रही सरकार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%85%e0%a4%ab%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a1%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0/

No comments:

Post a Comment