Thursday, October 25, 2018

शिमला पहुंचीं कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मोदी सरकार निशाने पर ली, सुक्खू पर फैसला हाई कमान के हाथ

शिमला-हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल गुरुवार दोपहर बाद कांग्रेस दफ्तर शिमला पहुंचीं । वह शिमलालोकसभा चुनाव क्षेत्र पदाधिकारियों की बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों पर मंथन करेंगी। सुश्री पाटिल के साथ सह प्रभारी गुरकीरत सिंह भी राजधानी पहुंचे हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व वरिष्ठ नेत्री विद्या स्टोक्स सहित लोकसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगें। शिमला लोकसभा क्षेत्र में शिमला, सोलन और सिरमौर जि़ले शामिल हैं ।हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल ने यहां कहा कि देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई में जो चल रहा है,वह मोदी सरकार का असली चेहरा जनता के सामने ले आया है। कांग्रेस ऐसी संस्थाओं को बर्बाद करने की साजिश का विरोध करेगी । उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस सीबीआई कार्यलय के बाहर प्रदर्शन करेगी । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह को बदलने पर रजनी पाटिल ने कहा अध्यक्ष बदलने का फैंसला पार्टी हाईकमान करेगा । आलाकमान को कार्यकर्ताओं से मिली फीडबैक की रिपोर दे दी है, जिसपर हाईकमान को फैंसला लेना है ।

The post शिमला पहुंचीं कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मोदी सरकार निशाने पर ली, सुक्खू पर फैसला हाई कमान के हाथ appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%aa/

No comments:

Post a Comment