Show your support

Thursday, June 15, 2017

हवाई अड्डे के पास प्रस्तावित माउंटेन टाउन का मास्टर प्लान 2 सप्ताह में होगा तैयार: सुधीर

शिमलाके निकट जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे के पास प्रस्तावित माउंटेन टाउन परियोजना का मास्टर प्लान दो सप्ताह में तैयार किया जाएगा। दिल्ली में इस परियोजना के प्लान को तैयार करने के लिए हिमुडा और सिंगापुर कॉर्पोरेशन एंटरप्राइज के बीच एक बैठक आयोजित की गई। निष्पादन एजेंसी का चयन सिंगापुर सरकार द्वारा किया है। बैठक में परियोजना के शीघ्र निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और प्रस्तावित टाउन की योजना को अंतिम रूप दिया गया। सुधीर शर्मा ने बताया कि परियोजना के लिए ‘स्पेशल पर्पज व्हीकल’ का गठन एक माह के भीतर किया जाएगा। इसके पांच सदस्यीय बोर्ड होंगे, इनमें में एक सदस्य हिमुडा का और चार सदस्य सिंगापुर कोऑपरेशन एंटरप्राइज के होंगे। हिमाचल प्रदेश और सिंगापुर सरकार के बीच परियोजना को लेकर एक माह के भीतर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर लिए जाएंगे। हिमुडा के प्रमुख अभियंता उमेश शर्मा, मुख्य लेखा अधिकारी चंद्र शेखर सेवाल, वरिष्ठ वास्तुकार, हिमुडा के इंजीनियर सिंगापुर काॅर्पोरेशन एंटरप्राइज के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे। हिमुडा सिंगापुर कॉर्पोरेशन...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment