
शिमला| राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खैरा जिला शिमला में प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की आम सभा का आयोजन किया गया। इस आम सभा में सत्र 2017 18 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें केवल राम शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा दीपराम, दिनेश, सेवानंद, अचला, सुनीता, लीला चौहान, नरेश वर्मा, जोंगेंद्र शर्मा, उर्मिला, सुमित्रा, खेमराज, घनश्याम, हेवावर्ता, लोमिशा को समिति का सदस्य चुना गया। वहीं अध्यापक वर्ग में सदस्यों हुक्म चंद शर्मा, वीरेंद्र कुमार, बेगराम पाल काे चुना गया। इस कार्यक्रम में पंचायत प्रधान ग्राम पंचायत चेबड़ी भेषी लाल वर्मा भी उपस्थित थे।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment