Show your support

Tuesday, May 2, 2017

बैंकॉक में हैंडबॉल टूर्नामेंट, ब्राॅन्ज मेडल जीतकर लाई भारतीय गर्ल्स टीम

बिलासपुर. बैंकॉक में आईएचएफ कांटिनेंटल हैंडबॉल ट्रॉफी (फेज-2) में ब्राॅन्ज मेडल हासिल करने वाली भारतीय गर्ल्स टीम का गत रविवार शाम दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हिमाचल की बेटी मेनिका पॉल की अगुवाई वाली भारतीय टीम की खिलाड़ियों को केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन से देश को गौरवांवित किया है।  थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित आईएचएफ कांटिनेंटल हैंडबॉल ट्रॉफी (फेज-2) में भाग लेने वाली भारतीय गर्ल्ज टीम में हिमाचल की दो बेटियों मेनिका पॉल व निधि शर्मा ने भी देश का प्रतिनिधित्व किया। टीम के नेतृत्व का जिम्मा मेनिका को सौंपा गया था। दोनों ही अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी रह चुके सचिन चौधरी व उनकी पत्नी स्नेहलता द्वारा बिलासपुर के मोरसिंघी में अपने स्तर पर चलाई जा रही एकेडमी की हैं।   मेनिका की अगुवाई वाली भारतीय टीम हालांकि सेमीफाइनल में एक नजदीकी मुकाबले में उजबेकिस्तान से हार गई थी। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में भारत ने मेजबान थाईलैंड को हराकर...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment