
सिटी रिपोर्टर | रामपुरबुशहर आनीमंडल अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक मंगलवार को निरमंड में पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मौके पर मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए एसटी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बौद्ध मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। विनोदकुमार ने छोड़ा पद इसदौरान मोर्चा के नए अध्यक्ष का चयन किया, जिसमें एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील कारवाह ने हुकम लाल नेगी को सर्वसम्मति से आनी मोर्चा का अध्यक्ष चुना। पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार पर दूसरा कार्यभार होने के कारण उन्होंने इस पद को छोड़ा है। बैठक में कार्यकर्ताओं को विभिन्न मुद्दों के बारे में अवगत कराया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने और आगामी विधान सभा चुनावों में पार्टी समर्थित उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया। वक्ताओंने किया संबोधित : बैठकके दौरान जिलाध्यक्ष सुनील कारवाह, महामंत्री शिवलाल शर्मा, मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment