
रोहड़ू | नावर क्षेत्र के दो देवता अपने देवलुओं के साथ चार धाम की यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। देवताओं के यात्रा से वापस लौटने तक क्षेत्र में किसी भी प्रकार के धार्मिक एवं अन्य आयोजन पर प्रतिबंध लग गया है। संबधित देवताओं के क्षेत्र के लोग किसी भी प्रकार करी मेहमानी में नहीं जा सकेगें। देवता केदार नाथ , बद्री नाथ हरिद्वार की पद यात्रा करने के बाद जून माह में वापस लौटेंगे। नावर क्षेत्र के देवता नारायण गोली नाग चार धाम की यात्रा पर रवाना हुए हैं। नारायण देवता अपने 44 देवालुओं के साथ 31 मार्च को अपनी यात्रा शुरू कर दी है। इस पद यात्रा के दौरान देवता द्वारा चुने गए देवलु ही तीर्थ यात्रा पर जाते हैं। इसी प्रकार क्षेत्र के दुसरे देवता गोली नाग ने सेामवार को तीन तीर्थों के लिए यात्रा शुरू की। देवता के तीर्थ पर रवाना होने से पहले पुजारली नंबर तीन स्थित देवता गोली नाग के मंदिर में छह सौ से अधिक लोगों ने तीर्थ यात्रियों को शुभकरामनाऐं प्रदान की।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment