
ऊना | बजरंगहिंदुस्तान संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार ऊना स्थित शीतला माता मंदिर में हुई बैठक के दौरान किया गया। बैठक की अध्यक्ष संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिंद्र कुमार ने की। प्रदेश स्तरीय बैठक में बिलासपुर, ऊना, सोलन, कांगड़ा अन्य जिलों समेत पंजाब राज्य के भी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संजीव कुमार को हिमाचल प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संदीप शर्मा को प्रदेश सचिव, हरिदत्त सुरक्षा प्रमुख, कुलभूषण राणा प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्ण चंद द्विवेदी को मीडिया प्रभारी, महिंद्र सिंह को प्रदेश मठ-मंदिर प्रमुख नियुक्त किया। जिला कार्यकारिणी में जुझार सिंह को जिलाध्यक्ष मलकीयत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar
No comments:
Post a Comment