Thursday, May 30, 2013

इंडिगो पलटी, युवक घायल

दौलतपुर चौक — दौलतपुर चौक-गगरेट मुख्य मार्ग पर नंगल जरियाला के समीप एक इंडिगो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसे में एक युवक के घायल होने का समाचार है। युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भेज दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार बुधवार सुबह लगभग सवा आठ बजे के करीब गगरेट की ओर जा रही सफेद रंग की इंडिगो कार नंगल जरियाला पुल के नजदीक अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जाकर पलट गई। हादसे में इंडिगो कार में सवार दियोली निवासी सुमित कुमार (22) बुरी तरह घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए आपातकालीन सेवा वाहन 108 की सहायता से एफआरयू अस्पताल दौलतपुर चौक पहुंचाया गया।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%95-%e0%a4%98%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b2/

No comments:

Post a Comment