Monday, March 11, 2013

‘शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य’ पर कार्यक्रम

भास्कर न्यूज. सोलन प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोग केंद्र द्वारा रविवार को सोलन में ‘शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य’ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एडीसी सुभाष सकलानी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस केंद्र द्वारा जो मूल्य व संकल्प-शुद्धि द्वारा संस्कारों को परिष्कृत किया जा रहा है। वह हमारी पुरातन देव संस्कृति को सजीव करेगा। इस अवसर पर ब्रह्म कुमारी कल्पना बहन ने ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना, इतिहास और इसके द्वारा विश्व भर में चल रही ईश्वरीय सेवाओं का संक्षिप्त परिचय दिया। बबीता बहन ने स्वयं को आत्मस्वरूप में पहचान कर उसके वास्तविक सात गुणों अर्थात सतोगुणी अवस्था को जागृत करने की आवश्यकता पर बल दिया। बहन सुमन ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर व्याख्यान देते हुए कहा कि भक्ति मार्ग में शिव पूजन की जो विधियां अपनाई जाती हैं उनका ज्ञान-युक्त आध्यात्मिक रहस्य जान कर हम सच्ची शिवरात्रि मनाएं। केंद्र की मुख्य संचालिका राज योगिनी सुषमा बहन ने कहा कि वर्तमान में नकारात्मक चिंतन...



via Bhaskar http://www.bhaskar.com/article/HIM-OTH-c-81-77470-NOR.html

No comments:

Post a Comment