रामपुर में पार्टी को मजबूत करेगी कांग्रेस

रामपुर बुशहर-ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस महासचिव विकमादित्य सिंह विशेष रुप से मौजूद रहे। साथ ही स्थानीय विधायक नंद लाल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव चंद्रप्रभा नेगी, रामपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी आशा कंवर व जिला सेवा दल के पयवेक्षक उषा मेहता मुख्य रुप से मौजूद रहे।

 प्रदेश कांग्रेस महासचिव व विधायक विकमादित्य सिंह ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती देने के लिए बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं को संगठित किया जाएगा। पंचायती राज चुनाव में भी ब्लॉक कांग्रेस रामपुर एकजुटता से मेहनत करेगी।

उन्होंने कहा की भाजपा सरकार लगातार तीन वर्षों से रामपुर विधानसभा के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। यहां पर पिछले तीन वर्षों से विकास पूरी तरह से रूक गया है। उन्होंने कहा कि रामपुर में आयुर्वेद अस्पताल भवन, स्पोर्टस हास्टल, बहुमंजिला पार्किंग व जितने भी विकास कार्य अभी तक हुए है, वह सभी पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय के कार्य है, जिसे भाजपा अपना बता रही है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सच में भी रामपुर का विकास चाहती है, तो यहां पर अपनी तीन वर्ष की खुद की उपलिब्ध बताए। इस मौके पर प्रदेश सेवादल के संयोजक प्रेम शर्मा, जिला महासचिव दीपक सूद, विजेश गोयल, उपाध्यक्ष आत्मा राम केदारटा, उपाध्यक्ष विरेंद्र भलूनी, मिडिया प्रभारी धु्रव शर्मा, संजय मेहता, त्रिलोक भलूनी व युवा नेता राहुल सोनी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post रामपुर में पार्टी को मजबूत करेगी कांग्रेस appeared first on Divya Himachal.

Post a Comment