
शिमला-शिमला में कोविड से दो लोगों की मौते हुई हैं। आईजीएमसी अस्पताल में सोलन कंडाघाट के पुरूष और बिलासपुर सदर क्षेत्र की महिला की मौत हुई है। सोल के व्यक्ति की उम्र 35 साल बताई जा रही है। वह 15 अक्तूबर को पॉजिटिव आया था और घर पर ही आइसोलेट था।
तबीयत बिगड़ने पर उसे आईजीएमसी लाया गया था। जहां उसने मगंलवार को दम तोड़ दिया। आईजीएमसी में बिलासपुर सदर क्षेत्र की 49 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है। उक्त महिला 31 अक्तूबर को पॉजिटिव आई थी। महिला को बीपी की भी बिमारी थी। जिला शिमला में कोविड के चलते 74 मौतें हो चुकी है। जबकि जिला में अभी भी 504 लोग एक्टिव चल रहे हैं। शिमला में मगंलवार को कोरोना के 25 नए मामले सामने आए है।
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आइसोलेट
प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार के पॉजिटिव आने के बाद सीएम के प्रधान सचिव जेसी शर्मा और खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक आबिद हुसैन भी आइसोलेट हो गए हैं। इसके अलावा डीजीपी संजय कुड्डू भी आइसोलेट हैं। दो दिन पहले पुलिस मुख्यालय में रात को हुई पार्टी के दौरान अतिरिक्त गृह सचिव मनोज कुमार भी मौजूद थे। ऐसे में डीजीपी सहित पुलिस के कई अन्य अधिकारी भी आईसोलेट हैं।
The post कोरोना…दो की मौत, कुल संक्रमित मरीज 500 पार appeared first on Divya Himachal.
Post a Comment