Show your support

Wednesday, July 10, 2013

धर्मपुर में ल्हासे गिरने से मकानों को खतरा


धर्मपुर — पिछले दिनों से क्षेत्र में हो रही मूलसाधार बारिश ने खूब कहर बरपाया है। जानकारी के अनुसार धर्मपुर पंचायत के तहत बरोग गांव के हलकू राम के घर के नीचे से ल्हासा गिरने पर दो कमरों वाले पक्के मकान व गौशाला को खतरा पैदा हो गया है। बताया गया कि बरोग-बनवार सड़क मार्ग पर कटिंग करने से यह समस्या आई है। हलकू राम ने बताया कि उक्त वारदात की सूचना लोक निर्माण विभाग धर्मपुर को दे दी है, ताकि समय रहते घर व गौशाला को बचाया जा सके। उपतहसील धर्मपुर के कार्यालय से मिली जानकारी के तहत भजन सिंह व बलवंत के शौचालय को भी ल्हासा गिरने पर खतरा उत्पन्न हो गया है तथा बारली-प्रयाल गमधाल में मिनकू राम जो अति निर्धन है, के मकान के आगे ल्हासा गिरने पर मकान हो खतरा हो गया है। ग्यूण गांव में सुखराम, हेम सिंह, हयूण गांव में ज्ञान चंद की गौशाला भी खतरे में है। कुम्हारड़ा में सुरेश का घर भी खतरे में है। कोसरी गांव में प्रेम चंद तथा प्रकाश चंद की गौशाला भी क्षतिग्रस्त होने की खबर मिली है। कांढापत्तन उठाऊ पेयजल स्कीमों के ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उपतहसील कार्यालय धर्मपुर से कानूनगो राजमल ने बताया कि विगत सप्ताह में हुए नुकसान का आकलन कर क्षति की रिपोर्ट एसडीएम सरकाघाट को भेज दी है और 50 हजार रुपए का चेक फौरी राहत के लिए एसडीएम सरकाघाट में आ चुका है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/sundernagar-mandi-news/%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87/

No comments:

Post a Comment