केलांग — शुक्रवार देर शाम से शुरू कबायली क्षेत्र लाहुल-स्पीति में बर्फबारी शनिवार को भी दिन भर जारी रही। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कोकसर में तीन फुट, केलांग में सात इंच, उदयपुर में सात इंच सहित काजा में लगभग पांच इंच के आसपास ताजा बर्फ गिर चुकी है। इस सर्दी में लाहुल-स्पीति में अब तक छह फुट के आसपास बर्फबारी हुई है। इस हिमपात के चलते सीमा सड़क संगठन के जवानों का सड़क खोलने के अभियान में थोड़ी रुकावट आ गई है। हालांकि बीआरओ के जवानों ने मुश्तैदी दिखाते हुए गुफा होटल तक सड़क के बर्फ हटा चुके है। मौसम के तेवर को देखते हुए ग्रेफ के जवानों को आगे जाने की योजना फिलहाल टाल दी है। भारी हिमपात के चलते घाटी में नियमित रूप से दौड़ने वाले अधिकतर छोटी गाडि़यों का पहिया फिलहाल जाम हो गया है। इस हिमपात से पहाड़ों से हिम-स्खलन होने व पत्थर गिरने का खतरा कई गुना अधिक ज्यादा बढ़ गया है।
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/lahaul-spiti-news/%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ab%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95/
Post a Comment