पांच करोड़ से बनेगा फुट ओवर ब्रिज

स्मार्ट सिटी के तहत शहर में बनाए जाने वाले फुट ओवर ब्रिज का काम जल्द होगा शुरू

शिमला-स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट  के तहत शहर में कई और नए प्रोजेक्ट पर जल्द कार्य शुरू किया जाना है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लिफ्ट के पास करीब पांच करोड़ की लागत से फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। लिफ्ट के पास स्काई वॉक समेत पहला फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा। अभी लिफ्ट के पास लोगों को ट्रैफिक रोककर सड़क पार करनी पड़ती है। कई बार यहां हादसे भी हो चुके हैं। इसके बनने से जहां लोगों को सहायता मिलेगी वहीं  लिफ्ट के पास बनाए जाने वाला यह फुट ओवर ब्रिज केवल स्ट्रेट बनेगा, जो कि जगह भी कम लेगा और देखने मंंे भी काफी संुदर होगा।

इसी को लेकर सोमवार को  स्मार्ट सिटी के एमडी आबिद हुसैन  सहित रोपवें के अधिकारी और स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक नितिन गर्ग सहित अन्य विभागों के भी अधिकारी मौजूद रहें। इस दौरान खास तौर पर  रोपवे विभाग द्वारा  शहर में किए जा रहें कार्यों की प्रोग्रेस ली गई। साथ ही रोपवे विभाग द्वारा किए गए कायांर्े की भी साइट विजिट की गई। रोपवे डेवलपमेंट कोपोरेशन इनका निर्माण करेगा। शहर के सर्कुलर रोड पर दो बड़े फुटओवर ब्रिज बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा बुक कैफे  का भी दौरा किया गया। जिसका डिसमेंटल कार्य किया जा चुका है अब आगे के कार्य के लिए जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए है। सिवल वर्क शुरू करने के निर्देश दिए गए है। बुक कै फे का कार्य 2021 जनवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए गए है। वहीं शहर में बनाए जाने वेंडिंग जॉन का भी जायजा लिया गया।

साथ ही क सूम्पटी में भी घोषित की गई असुरक्षित भवन पटवारखाने का भी साइट विजिट की गई। वहीं  बता दे कि डीडीयू अस्पताल के समीप 65 लाख की लागत से दूसरा ओवर ब्रिज बनेगा। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को सुविधा मिलेगी। इसके लिए भी चार आवेदन आए हैं। तीसरा ओवरब्रिज विकासनगर में बनना है। इस पर दो करोड़ दस लाख रुपए खर्च होंगे।  स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के जाखू मंदिर में सबसे पहले एस्केलेटर लगने वाला है। गेट से मंदिर तक लोगों को दर्जनों सीढ़ियां नहीं चढ़नी होगी। इस प्रोजेक्ट का काम ठेकेदार को अवार्ड भी कर दिया है। अक्तूबर में इस पर काम शुरू होगा। लक्कड़ बाजार बस स्टैंड से रिज को जोड़ने के लिए लगने वाले एस्केलेटर, लिफ्ट और ओवरब्रिज बनाया जाना है। इसका भी सोमवार को साइट विजिट किया गया।

The post पांच करोड़ से बनेगा फुट ओवर ब्रिज appeared first on Divya Himachal.

Post a Comment