Show your support

Friday, November 2, 2018

कोटखाई निकला युवक भट्टाकुफर से गायब

शिमला –शिमला के भट्टाकुफर से एक युवक गायब हो गया है। लापता युवक के परिजनों से युवक के गायब होने संबंधी शिकायत ढली पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत पर युवक की तलाश शुरू कर दी है। गायब युवक का नाम राहुल बताया जा रहा है जो 31 अक्तूबर सुबह भट्टाकुफर से कोटखाई जाने के लिए निकला था, मगर वह कोटखाई नहीं पहुंचा। जब युवक के परिजनों द्वारा युवक से मोबाइल फोन पर संपर्क साधने का प्रयास किया गया तो उसका फोन स्विच ऑफ मिला। युवक से संपर्क न होने और उसकी खबर न होने पर परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।

The post कोटखाई निकला युवक भट्टाकुफर से गायब appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com

No comments:

Post a Comment