Show your support

Friday, November 2, 2018

यहां की कॉफी में गजब का स्वाद है…

 शिमला—शिमला में महिलाओं का साहस बढ़ाने के लिए शिमला पहुंची केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने इंडियन कॉफी हाउस में कॉफी की चुस्कियां लीं। इस दौरान कॉफी हाउस की शोभा एक बार फिर केंद्रीय मंत्री के आने से और ज्यादा बढ़ गई। कॉफी हाउस में कॉफी पीने के बाद केंद्रीय मंत्री ने खुद बिल पे किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिमला का इंडियन कॉफी हाउस बहुत फेमस है, वहीं यहां की कॉफी तो सच में बड़ी मजेदार है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उसके बाद शिमला के लोअर बाजार में भी थोड़ी देर के लिए घूमीं। इस दौरान उन्होंने राजधानी के मशहूर नथू राम की स्वीट शॉप में जाकर जलेबी का स्वाद भी चखा। केंद्रीय मंत्री को बाजार में देखकर स्थानीय लोग भी काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान लोग उनकी एक झलक देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे थे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और और एबीवीपी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर शिक्षा मंत्री से उन्होंने कहा कि शिमला की वादियां अपने आप में ही काफी रोचक हैं। उन्होंने कहा कि शिमला आना  उनके लिए अच्छा मौका होता है। स्मृति ईरानी ने कहा कि शिमला में ज्यादी भीढ़ भी नहीं है, व यहां के लोग बड़े ही शांत व्यवहार के होते हैं। स्मृति ईरानी ने शिमला के बाजारों को देखा व खूब प्रशांसा की और आगे भी शिमला आने की इच्छा जाहिर की। खास बात तो यह है कि इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल के प्रसिद्ध पकवान सेपू बड़ी की भी खूब प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने भी पी थी कॉफी

बता दें शिमला के इंडियन कॉफी हाउस में प्रधानमंत्री जब भी शहर में आते है, तो यहां की कॉफी बिना पीए नहीं जाते। हर बार किसी भी किसी भी केंद्रीय मंत्री के आने के बाद इंडियन कॉफी हाउस में चार चांद लग जाते है। अब वीरवार को केंद्रीय मंत्री का एक बार फिर कॉफी हाउस में चाय पीने से और भी शोभा बड़ गई।

एबीवीपी के साहसी कार्यक्रम में लिया भाग

बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वीरवार को एबीवीपी के साहसी कार्य्रकम में भाग लेने आई थी। शिमला के एतिहासिक रिज मैदान पर उन्होंने स्कूल, कॉलेजों की लगभग 1300 छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साहसी मिशन के मंच से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से आह्वान किया कि वे महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें।

The post यहां की कॉफी में गजब का स्वाद है… appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com

No comments:

Post a Comment