शिक्षा मंत्री 23 मार्च को ठियोग के प्रवास पर

क्रमांक 20/03                            शिमला, 21 मार्च 2025

शिक्षा मंत्री 23 मार्च को ठियोग के प्रवास पर
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 23 मार्च, 2025 को ठियोग के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। 
उन्होंने बताया कि रोहित ठाकुर 23 मार्च को दोपहर 12 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज, ठियोग में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके उपरांत वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।
-०- 

Post a Comment